श्रीडूंगरगढ टुडे 23 सितंबर 2026
प्रदेश में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सफलता के बाद संगठन काफ़ी उत्साहित नज़र आ रहा है। इस शानदार जीत के बाद भाजपा ने बिना समय गंवाए आगामी पंचायती राज चुनावों में परचम फहराने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर देर रात जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ व दायित्ववान कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा नेता एडवोकेट अनिल धायल ने मुख्यमंत्री से खास मुलाकात की और क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान एडवोकेट अनिल धायल ने आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों में मिली सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पंचायती राज चुनावों में दुगुनी ताकत के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि एडवोकेट अनिल धायल लगातार प्रदेश स्तर पर पार्टी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं और संगठन द्वारा दी जाने वाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।



