श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अक्टूबर 2026
क्षेत्र के मोमासर गांव के टंकीवास स्थित सांखला परिवार करणी माता मंदिर में दुर्गा माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओ और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें और खूब जयकारे लगाए। जागरण से पूर्व राजेंद्र सिंह सांखला ने माता रानी की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी कलाकारों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में नोखा की प्रसिद्ध भजन गायिका पूजा राव और प्रेम सेन, तथा श्रीडूंगरगढ़ की बाल नृत्यांगना गौरी पुष्करणा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।

इस आयोजन को सफल बनाने में दिलीप सिंह सांखला, रीछपाल बेरा, बाबूलाल भामूं, मनोज कुमार सुथार सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस जागरण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।











