श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
गुरुवार को सेरूणा थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक 40 वर्षीय व्यक्ति घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला और कुछ ही दूर स्थित एक डिग्गी में छलांग लगा दी। पानी से भरी डिग्गी में डूबने से युवक की मौत हो गई।
सेरूणा थाना क्षेत्र के सांवतसर गांव की रोही में गुरूवार सुबह 40 वर्षीय गोपीराम नायक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार उसका पुत्र गोपीराम सुबह काम पर जाने का कहकर घर से निकला और कुछ ही दूर स्थित एक खेत की डिग्गी के पास पहुंचा। यहां उसने जोर से कोई आवाज लगाई और डिग्गी में छलांग लगा दी।
पास ही बैठे लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, परंतु डिग्गी भरी हुई होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। सेरूणा पुलिस एएसआई गोकुलचंद मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को डिग्गी से निकलवाकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी लाया गया और पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया।





