श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जून 2026
भादवे माह में बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बाबा रामदेवजी के पैदल यात्री संघ रामदेवरा (रुणिचा) के लिए रवाना होने की तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को रुणिचा पैदल यात्री संघ, दुलचासर की आम बैठक आयोजित हुई । बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 31वीं भव्य पैदल यात्रा (फेरी) को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 31वीं पदयात्रा आगामी 10 सितंबर 2026 को प्रातः 6:00 बजे दुलचासर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से प्रस्थान करेगी। रवानगी से पूर्व मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा ‘सुबह व संध्या को बाबा के चरणों में ध्यान लगाकर बाबा के भजनों के साथ अनंत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी




