श्रीडूंगरगढ टुडे 22 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-22.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
महामृत्युंजय मंत्र का शास्त्रोक्त परिचय महत्व विविध प्रयोजनार्थ अनुष्ठान योग्य जप संख्या
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक…………………..22.7.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि………………. नवमी. संपूर्ण (अहोरात्र)
वार……………………………………बुधवार नक्षत्र… स्वाति. रात्रि.11.03 तक / विशाखा
चंद्र राशि……………. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………… साध्य. सायं. 6.41 तक / शुभ
करण…….बालव. सायं. 6.06 तक / कौलव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय………………..प्रातः 05.54.49 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.20.47 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.25.57
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.34.30
चंद्रोदय……………….. 01.30.40 PM पर
चंद्रास्त……………….. 12.30.48 AM पर
राहुकाल…. अपरा. 12.38 से 2.19(अशुभ)
यमघंट………..प्रातः 7.36 से 9.16(त्याज्य)
गुलिक.. अप.10.57 से 12.38(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.11 से 1.05(अशुभ)
पंचक………………………………… नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है
दिशाशूल………………………….उत्तर दिशा
दोष परिहार……तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत…… गुप्त नवरात्रि व्रत विधान संपूर्ण
नवरात्रि………….नवम् मां सिद्धिदात्री पूजन
पर्व विशेष…………………… भडडुली नवमी
दिन विशेष……………..विश्व मस्तिष्क दिवस
खगोलीय…… बुधोदय पूर्वे. प्रातः 11.11 पर
खगोलीय………. सिंहे भानु रात्रि12.43* पर
सूर्य नक्षत्र………………… पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन…………….. मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग….. रात्रि. 11.03 से रात्रि पर्यंत
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक……………………….23.07.2026
तिथि……आषाढ़ शुक्ला नवमी (द्वि) बुधवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिवस विशेष………… राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
दिन विशेष…….श्री लोकमान्य तिलक जयंती
दिन विशेष…………चंद्रशेखर आजाद जयंती
खगोलीय……… मार्गी बुध. रात्रि. 4.28* पर
खगोलीय…मृगशिरायां भौम. रात्रि 3.21* पर
सूर्य नक्षत्र………………… पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन……………..मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)…………………………. ..नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग……………………….. नहीं है
सिद्ध रवियोग……………… संपूर्ण (अहोरात्र)
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
लाभ……………..प्रातः 5.55 से 7.36 तक
अमृत…………….प्रातः 7.36 से 9.16 तक
शुभ…………..पूर्वा. 10.57 से 12.38 तक
चंचल…………..अपरा. 3.59 से 5.40 तक
लाभ……………..सायं. 5.40 से 7.21 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ…………….. रात्रि. 8.40 से 9.59 तक
अमृत………….. रात्रि 9.59 से 11.19 तक
चंचल…. .रात्रि..11.19 से 12.38 AM तक
लाभ…. रात्रि. 3.27 AM से 4.36 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
________________________________
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
_________________________________
09.51 AM तक…… स्वाति. ….2……..रे
04.26 PM तक…… स्वाति. …3……. रो
_______राशि तुला – पाया रजत्________
________________________________
11.03 PM तक….. .स्वाति……4….. ता
05.40 AM तक….विशाखा……1……ती
उपरांत रात्रि तक….विशाखा…. .2…….तू
_______राशि तुला – पाया ताम्र_______
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
महामृत्युंजय मंत्र का शास्त्रोक्त परिचय महत्व विविध प्रयोजनार्थ अनुष्ठान योग्य जप संख्या
हिंदू शास्त्रों में अलग-अलग कार्यों के सफलता के लिए अलग-अलग संख्याओं में अलग-अलग मंत्रों के जाप का विधान है। इन जापों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी है। महामृत्युंजय मंत्र के जाप मात्र से अनेकों प्रकार के कष्ट और बाधाएँ दूर हो जाती हैं।
महामृत्युंजय मंत्र का अलग अलग प्रकार के समाधानों के लिए अलग अलग संख्याओं में जाप करना होता है। महामृत्युंजय मंत्र में कुल 33 अक्षर होते हैं। महर्षि वशिष्ठ के अनुसार ये 33 अक्षर 33 देवताआं के द्योतक तक होते हैं। इन 33 देवताओं में 8 वसु 11 रुद्र और 12 आदित्यठ 1 प्रजापति इतथा 1 षटकार हैं। इन तैंतीस देवताओं की सम्पूर्ण शक्तियाँ महामृत्युंजय मंत्र से निहित होने के कारण इसे सबसे शक्तिशाली मंत्र कहा जाता है।
जाप करते समय और सभी पूजा-पाठ करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर ही रखना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र को मृत संजीवनी मंत्र भी कहते हैं। यह महादेव का मंत्र है। मंत्र का जाप अगर आप शिवलिंग के पास बैठकर कर रहे हैं तो जल या दूध से अभिषेक करते रहना चाहिए। साथ ही जाप को करने के लिए एक शांत वातावरण वाले स्थान का चुनाव करें, जिससे आप का माँ जाप के समय इधर-उधर न भटके। जाप के समय आलस्य ना करें और उबासी न लें।
आइए जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र का किस समस्या के निवारण के लिए कितनी बार जाप करना चाहिए।
भय से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप 1100 बार करना होता है।
रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी 11000 बार महामृत्युंजय मंत्रों का जप किया जाता है।
पुत्र की प्राप्ति के लिए, उन्नति, अकाल मृत्यु से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख बार जप करना ज़रूरी है।
महामृत्युंजय मंत्रानुष्ठान के लिए शास्त्र के विधान का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, ऐसा ना करने से लाभ के बदले हानि की संभावना अधिक प्रबल हो जाती है।
इसलिए यह आवश्यक है कि महामृत्युंजय मंत्रानुष्ठान से जुड़ा प्रत्येक कार्य शास्त्रसम्मत ही किया जाए। इस के लिए किसी योग्य और विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित होता है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय यदि साधक पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यह साधना करें, तो मन वांछित फल की प्राप्ति की संभावना अधिक रहती है।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का तत्काल लाभ लें। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे सही दवा है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज आपका स्नेही अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपका संगी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए विश्राम करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज आपको प्यार का जवाब प्यार से मिलेगा। आपको कुछ सबसे बढ़िया अवसर नये लोगों के माध्यम से मिलेंगे। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आगे जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोशिश करें कि कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
*पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975*




