श्रीडूंगरगढ टुडे 14 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव कोटासर में आज आस्था, एकता और सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गांव में पाबूजी महाराज एवं गोगाजी महाराज के मंदिर निर्माण के लिए एक साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और दोनों मंदिरों के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
पाबूजी महाराज मंदिर के लिए पंडित विजय कुमार जाजड़ा तथा गोगाजी महाराज मंदिर के लिए पंडित मदनलाल जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन करवाया। पूजा-अर्चना के बाद पाबूजी महाराज एवं गोगाजी महाराज के जयघोष के साथ दोनों मंदिरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
मंदिर निर्माण कमेटी के प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। ग्रामवासियों ने अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार नगद राशि के साथ-साथ ईंट, सीमेंट, बजरी, पटिया एवं अन्य निर्माण सामग्री का सहयोग समर्पित किया।
पाबूजी महाराज मंदिर निर्माण के लिए हरि सिंह चौहान कोटासर ने खंडा गाड़ी हेतु ₹21,000, सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान ने ईंटों के लिए ₹21,000, स्व. डूंगर सिंह रूपावत परिवार ने पटियों के लिए ₹21,000, स्व. लिछमण सिंह चौहान परिवार ने ईंट सहयोग हेतु ₹21,000 तथा ठेकेदार रमेश कुमार रामावत ने बजरी गाड़ी हेतु ₹17,000 का सहयोग दिया।
वहीं अमर सिंह पड़िहार ने गेट निर्माण हेतु ₹11,000 तथा रामचंद्र मुंड, मोहन सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह हंसावत, मालाराम पुत्र भैराराम नायक, भंवरलाल पुत्र रीगता राम नायक एवं तेजाराम नायक ने ₹11,000-₹11,000 का सहयोग दिया।
इसके अलावा मदन सिंह चौहान, भीख सिंह पड़िहार, स्व. भंवरलाल जोशी परिवार गंगाशहर, जेठाराम सुथार, लक्ष्मण सिंह पुत्र बने सिंह पड़िहार ने 5100- 5100रू सहित सहयोग समर्पित किया एवं अन्य ग्रामीणों ने भी राशि एवं निर्माण सामग्री का सहयोग किया।
गोगाजी मंदिर निर्माण में भी ग्रामीणों ने दिखाई श्रद्धा
गोगाजी महाराज मंदिर निर्माण के लिए शेर सिंह चौहान एवं स्व. डूंगर सिंह रूपावत परिवार ने ₹11,000 ₹11,000, लिछमण सिंह पड़िहार ने ₹5,100 तथा मदन सिंह चौहान ने 10 पटियों का सहयोग दिया।
राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, हरि सिंह, अमर सिंह, मदनलाल जोशी, धनेसिंह, आईदान राम सुथार, हरदास रामावत, डूंगर सिंह धनेसिंह, स्व. लिछमण सिंह एवं जेठाराम सुथार ने ₹1,100-₹1,100 का सहयोग दिया।
भगदास रामावत ने ₹2,100 एवं खंडा, रामदयाल शर्मा ने 500 ईंट व 4 कट्टा सीमेंट, मोहन सिंह चौहान ने 5 कट्टा सीमेंट, जगदीश महाराज ने 2 कट्टा सीमेंट, शंकरदास रामावत ने 2 कट्टा सीमेंट तथा सुमेर सिंह भाटी ने ₹2,500 का सहयोग समर्पित किया।
बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे उपस्थित
इस दौरान प्रेम सिंह पड़िहार, अमर सिंह पड़िहार, भीख सिंह पड़िहार, माल सिंह राठौड़, किशोर सिंह राठौड़, लिछमण सिंह राठौड़, हरि सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, मदन सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, मालाराम सारण, मूलाराम सारण, गणपत राम सारण, राकेश सारण, जेठाराम सुथार, मांगीलाल सुथार, रामलाल सुथार, जगदीश प्रसाद जोशी, शंकरदास रामावत, भगदास रामावत, हरिदास रामावत, ओम सिंह भाटी, गोपी सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह पड़िहार, फूस सिंह, मूलाराम नायक, धनाराम नायक, लालूराम नायक, मालाराम नायक, तेजाराम नायक, भंवरलाल नायक, मोहनराम नायक, मंगलाराम नायक एवं हरिराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पाबूजी महाराज एवं गोगाजी महाराज के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। ग्रामवासियों ने दोनों मंदिरों के निर्माण को गांव की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया।











