श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जून 2026
क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में एक माह के भीतर दूसरी ट्यूबवेल मशीन लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मेघवाल मोहल्ले में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध ने बताया कि विधायक की विकासोन्मुख सोच के कारण गांव में पानी की समस्या को जड़ से खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर दूसरी ट्यूबवेल मशीन लगना जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली को दर्शाता है।
ग्रामीणों के अनुसार मेघवाल मोहल्ले में पानी की समस्या की जानकारी विधायक ताराचंद सारस्वत को दी गई थी। इसके बाद उन्होंने मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध को आवश्यक निर्देश दिए। ओमनाथ सिद्ध के मार्गदर्शन में सर्वे करवाया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को दूसरी ट्यूबवेल मशीन स्थापित कर दी गई।
ग्रामीणों ने कहा कि नई ट्यूबवेल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध, तुलसीराम सारण, जेठनाथ, भोजाराम गोदारा, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, हरूनाथ, गोमदराम स्वामी, लिच्छुनाथ, हड़मान गोदारा, तनानाथ सिद्ध, कालूराम ढाढ़ी, महेंद्र कुमार, पवन कुमार, तुलसीराम नाई, हंसनाथ सिद्ध, रामलाल नाई, सत्यनारायण शर्मा और कैलाश सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





