श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को मतदान होगा, जिसको लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा मौका निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी झंवर लाल मित्तल, थाना अधिकारी कश्यप सिंह नगर पालिका पहुंचे, जहां किए गए बैरिकेट्स का पूरा निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सोमवार को मतदान होगा, जिसमें कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत भाजपा के नारायण कलानी व विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित के बीच मुख्य मुकाबला होगा। फिलहाल किसी के पास भी स्पष्ट बहुमत नहीं है। कांग्रेस 15 सीट लेकर पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर भाजपा 13 सीट एक निर्दलीय का समर्थन 14 सीट है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ विकास नौ सीट, माकपा एक सीट व निर्दलीय के पास एक सीट है। कल होने वाले अध्यक्ष पर चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी व्यवस्थाएं की गई है।















