श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जुलाई 2026
दिवंगत थानमाल मालू एवं रेशमी देवी मालू की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र लूणकरण मालू तथा सुपौत्र आदित्य मालू (कोलकाता प्रवासी), मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से दो वाटर कूलर भेंट कर प्रेरणीय कार्य किया। जिन्हें एक वाटर कूलर ज्ञान भारती स्कूल मोमासर बास में स्थापित किया गया,तथा दूसरा स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है।

ज्ञान भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया। शाला प्रभारी ने मालू परिवार के इस जनहितकारी सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को वर्षभर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

दूसरा वाटर कूलर स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित किया गया, जिसका शुभारंभ हनुमान मंदिर में पुजारी भूरदास स्वामी एवं सत्यनारायण स्वामी की उपस्थिति में हुआ उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को अब गर्मी के मौसम में भी शीतल पेयजल सहज उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए इसे अनुकरणीय कार्य बताया।
इस सेवा कार्य की प्रेरणा आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के फेसबुक ग्रुप से मिली। कार्यक्रम में सेवा समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित सहित मनोज कुमार डागा, भीकमचंद सुथार, रामप्रताप सारस्वत, शूरवीर मोदी, जय प्रकाश सारस्वत, मोनू प्रजापत, श्याम सैन, जय धरु, प्रकाश प्रजापत, प्रवीण पालीवाल एवं मदन सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा समिति ने मालू परिवार द्वारा अपनी पुण्य स्मृति को जनसेवा से जोड़ने की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग एवं परोपकार की भावना को निरंतर सशक्त करते हैं।




