श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जून 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गुरुवार को भंवर लाल दर्जी निवासी बिग्गा अपनी पुत्रीयों एवं दोहिते दोहितियां के साथ गोपाल गौशाला पधारकर गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से गौ माताओं को मिठे शीतल तरबूजों का पावन भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं मुंबई प्रवासी श्री गोपाल मुंधड़ा सुपुत्र बाबूलाल मुंधड़ा ने एक किवंटल इक्यावन किलो मिठे शीतल तरबूजों का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की



