श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अगस्त 2026
गौशाला के भामाशाह भीखसिंह पड़िहार की सुपौत्री एवं किशन सिंह की सुपुत्री प्रियंका पड़िहार के जन्म दिवस पर परिवारजनों ने श्री करणी गौशाला में गौ सेवा भंडारा कर प्रियंका का जन्म दिवस मनाया। वहीं बेंगलुरु निवासी गौशाला के भामाशाह फुसराज छाजेड़ श्रीडूंगरगढ के पुत्र संदीप कुमार छाजेड़ के जन्म दिवस पर गौशाला में गौ माताओं को मुंगचुरी का पावन भंडारा समर्पित कर जन्म दिवस मनाया। गौशाला कमेटी ने प्रियंका पड़िहार एंव संदीप कुमार छाजेड़, को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की गौशाला प्रबंधक ने बताया कि पड़िहार एंव छाजेड़ परिवार अपने पैतृक गांव कोटासर की गौशाला से समर्पित भाव से जुड़ा हुआ है।








