श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जुलाई 2026
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोलायत के दशनाम आश्रम में भामाशाह प्रेमाराम गोदारा निवासी पिपासरिया दुसारणा के द्वारा एक लाख 51000 की राशि समर्पित कर सुंदर प्याऊ का निर्माण करवा गया। बुधवार को दशनाम आश्रम के महंत स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज के कर कमल द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्याऊ का भव्य लोकार्पण हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं ने गोदारा परिवार को धन्यवाद देते हुए परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। स्वामी जी महाराज ने गोदारा परिवार को आशीर्वाद देते हुए आभार जताया





