श्रीडूंगरगढ टुडे 3 सितंबर 2026
क्षेत्र के गांव इंदपालसर हीरावतान में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने की वारदात सामने आई है। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और पेड़ों से फल तोड़ने के साथ-साथ लोहे का कबाड़ भी समेट ले गए।
मामले को लेकर इंदपालसर हीरावतान निवासी राजूराम पुत्र मालाराम जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह गांव में स्थित अपने मकान में नियमित रूप से नहीं रहता है, जिससे मुख्य दरवाजे पर ताला लगा रहता है।
20 अगस्त की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर घर की आगे और पीछे की दीवार फांदकर घर मे घुसे और चोरों ने परिसर में लगे नींबू व खजूर के पेड़ों से फल तोड़े और घर में रखा लोहे का कबाड़ चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है।



