श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मई 2026
राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को वेबिनार में भाग लेने तथा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि योजना के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजना में चयनित विद्यार्थियों को ₹9 हजार प्रतिमाह वजीफा, ₹6 हजार प्रोत्साहन राशि तथा कंपनी नीति के अनुसार आवास, परिवहन एवं भोजन सुविधा भी उपलब्ध होगी। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से 21 जून 2026 तक चलेगी।
प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।


