श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 सितंबर 2026
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के रविवार को बीकानेर आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने राज्यपाल का बीकानेर आगमन पर स्वागत करते हुए उनके सुखद एवं सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई तथा क्षेत्र के विभिन्न विकास विषयों पर सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ।
विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्यपाल कटारिया का बीकानेर आगमन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने राज्यपाल के सम्मान में आत्मीय भाव व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नाल एयरपोर्ट परिसर में अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।














