श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अक्टूबर 2026
निराश्रित गौवंश मुक्त राजस्थान अभियान को लेकर रविवार को बिग्गा बास स्तिथ बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में युवाओं ने एकजुट होकर गौवंश की रक्षा और संरक्षण का बीड़ा उठाया और इस पहल को गांव-गांव तथा ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रीडूंगरगढ़ से शुरू हुई इस आवाज का अब पूरे राजस्थान में विस्तार किया जाएगा, जिससे जन-जन को गौ सेवा से जोड़ा जा सके
गौ माता सनातन संस्कृति के सम्मान का प्रतीक: लाला राजस्थानी
सभा को संबोधित करते हुए लाला राजस्थानी ने कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के सम्मान और आस्था का प्रतीक है। गौ माता को उसका हक, संरक्षण और सम्मान दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि गौ सेवा के साथ-साथ जीव सेवा और मानव सेवा को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प और हुआ पोस्टर विमोचन
सभा में उपस्थित युवाओं ने निराश्रित गौवंश की सुरक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अभियान से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
ये रहे उपस्थित:
इस संकल्प सभा के दौरान रामनिवास गावडिया, सुरेश घोटिया, प्रकाश गांधी, रवि बारूपाल, गोपीकिशन, रणधीर फौजी, योगेश सारस्वत, किशन पुरी, धर्मेंद्र सिंह, सोनू बारूपाल, जयप्रकाश सारण, त्रिलोक, राकेश सिद्ध ज्याणी, मदन सिद्ध ज्याणी एवं सीताराम सहित क्षेत्र के अनेक युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












