श्रीडूंगरगढ टुडे 16 अगस्त 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में भाजपा के युवा नेता व श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के निजी सहायक भवानी प्रकाश तांवनिया के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने गौशाला की गौमाताओं को गुड़ मिश्रित मुंगचूरी का भंडारा समर्पित कर जन्म दिवस मनाया। वहीं गौशाला के भामाशाह विमल कुमार छाजेड़ श्रीडूंगरगढ़ हाल बेंगलुरू ने अपनी पुत्रवधू रुचि छाजेड़ धर्मपत्नी दिनेश कुमार छाजेड़ के जन्म दिवस पर गौशाला में गौ सेवा भंडारा कर जन्मदिन मनाया। वहीं रामदेव ज्वेलर्स सूडसर के ओमप्रकाश सोनी ने अपनी धर्मपत्नी एवं सुपुत्रों के साथ गौशाला में पधार कर गौ माताओं को केले का प्रसाद एवं मुंगचुरी का भंडारा गौ माताओं को समर्पित कर जन्म दिवस मनाया। गौशाला कमेटी ने गौशाला कमेटी ने सामूहिक रूप से भवानी प्रकाश तावानियाँ, ओमप्रकाश सोनी एंव रुचि छाजेड़ को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना कर गौसेवा करने पर आभार जताया।











