श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 जून 2026
मानव जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में उत्तरादा बास स्थित अंबेडकर भवन में “सर्व समाज के प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन-2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।फ़कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ताराचंद कताला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता संस्थान के मुख्य सदस्य एवं प्रधानाचार्य अशोक बबेरवाल ने कहा कि संस्थान राजस्थान भर में सर्व समाज के हित में कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनजागरण के माध्यम से सशक्त बना रहा है।

मुख्य अतिथि सौदागर कांदेला ने कहा कि संस्थान मानवता को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बेटा-बेटियों को शिक्षा व रोजगार के लिए निशुल्क सिलाई मशीन वितरण और विवाह में सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है तथा निकट भविष्य में मोमासर क्षेत्र में एक बड़े सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बाबूलाल गर्ग ने बताया कि इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के महासचिव मनराज कांटीवाल, सचिव गजानंद परिहार, शंकरलाल तांदेड़ा, प्रशासक प्रतिनिधि जुगराज संचेती, थानमल भाटी, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जगदीश प्रसाद राणा, नत्थाराम कताला एवं शिक्षाविद् नानूराम परिहार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रदेश समन्वयक संतश्री भंवरलाल कमलिया, संयोजक बीरबल कुमार कताला,सह संयोजक भगवानाराम बरोड़, सदस्य लिछमण सिंह बीदावत,ताजाराम फौजी व सीताराम चालिया ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का आभार व्यक्त किया
आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का साफा, शॉल, माला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के 105 प्रतिभावान विद्यार्थियों, नव नियुक्त कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मालाराम सातलेरा, मंगलाराम घोटिया,संतलाल सांडेला , धन्नाराम बरोड़, श्रीमती रामकोरी,मदनलाल बीरट, मोहनलाल चालिया, शिक्षक सीताराम कताला,रामकरण बारोटिया, सहीराम जनागल, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल कताला,हुलासाराम भूंडण,जतनलाल कताला, सांवरमल बरोड़ अशोक कुमार, व्याख्याता ओमप्रकाश, शिक्षक विनोद कुमार,किशन बरोड़ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिकृष्ण कताला ने किया तथा कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन का आयोजन भी किया गया।




