श्रीडूंगरगढ टुडे 12 सितंबर 2026
दुलचासर में स्थानीय बाबा हरिराम जी मंदिर से झोरड़ा पैदल यात्री संघ बड़ी ही धूमधाम और ढोल-नगाड़ों के साथ सांय 4 बजे बाबा के जयकारों के साथ रवाना हुआ।
संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित की जा रही यह 12वीं वार्षिक पदयात्रा है। पदयात्रियों में बाबा हरिराम जी के प्रति भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली पदयात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े विनोद तावणियां एवं प्रेम ओझा ने बताया कि संघ के झोरड़ा से दर्शन कर वापस लौटने पर 16 सितंबर 2026 को दुलचासर स्थित बाबा हरिराम जी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व बाहरी कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
ग्रामीणों ने दी भावभरी विदाई:
श्री गोपाल गौशाला के सचिव रेवंत सिंह पड़िहार ने बताया कि यात्रा की रवानगी के समय पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संघ को विदाई देने के लिए गांव व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और मातृशक्ति उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें भावभरी विदाई दी और यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की।




