श्रीडूंगरगढ टुडे 23 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ में समाजसेवा और मानव कल्याण की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। स्वर्गीय राजमल जी सिंघी की धर्मपत्नी स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी के स्वर्गवास होने पर उनके परिजनों ने नेत्रदान का अनुकरणीय निर्णय लिया।
तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अशोक झाबक के नेतृत्व में नेत्रदान का यह पुनित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। नेत्रदान उपरांत आज तेयुप एवं जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वर्गीय आशीदेवी के परिजनों को सम्मानित किया तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान प्रशासक अशोक झाबक, सुमित बरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा एवं उपाध्यक्ष मधु झाबक ने नेत्रदान प्रमाण पत्र’ सौंपा
इस दौरान हनुमान श्यामसूखा, ओसवाल पंचायत मंत्री कांतिलाल पुगलिया, कमल बोथरा, अशोक बैद, चैनरूप नाहटा, प्रकाश सिंघी, कमल सिंघी, महेंद्र मालू, के. एल. जैन, तोलाराम पुगलिया, लूणकरण बोथरा सहित समाज के गणमान्य श्रावक उपस्थित रहे।
मानवता की सेवा में बाईपेप मशीन भेंट की घोषणा
इस अवसर पर स्वर्गीय पांचीलाल स्वर्गीय फूलीदेवी सिंघी एवं नेत्रदानी स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी की पुण्य स्मृति में प्रतापमल, धनराज, प्रकाश सिंघी एवं समस्त सिंघी परिवार ने तेरापंथ युवक परिषद को एक बाईपेप (BiPAP) मशीन भेंट करने की घोषणा की। इस मशीन के जुड़ने से तेयुप के स्वास्थ्य सेवा प्रकल्पों का और अधिक विस्तार होगा।
उपस्थित श्रावक समाज ने ‘ॐ अर्हम्’ का उच्चारण कर दानदाता परिवार का आभार व्यक्त किया एवं उनके इस सेवाभाव का अभिवादन किया।




