श्रीडूंगरगढ टुडे 30 अगस्त 2026
स्थानीय मालू भवन स्थित सेवा केंद्र में रविवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के पावन सान्निध्य में इस वर्ष के प्रथम मासखमन तपस्वी बिनोद छाजेड़ के तप अभिनंदन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई। इस अवसर पर विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने तपस्वी के प्रति अपनी भावभीनी अभिव्यक्तियाँ दी।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप जी पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से मंत्री अंबिका डागा, तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू, अणुव्रत समिति से उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, किशोर मंडल टीम, कन्या मंडल की टीम, तेयुप परामर्शक पवन सेठिया व परिवार की ओर से शोभा देवी छाजेड़, तनिष्क छाजेड़, अंजू पारख, मंजू बेगवानी, कमल सेठिया, शांतिलाल झाबक, अशोक झाबक, तपस्वी की बहिनों और सालियों ने सामूहिक गीतिका संगान से तपस्वी के मासखमन तप पर गीतिका और वक्तव्य से भावों की प्रस्तुति दी।

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन एवं साध्वी वृन्द के साथ सामूहिक गीतिका के माध्यम से तपस्वी बिनोद छाजेड़ की कठिन तपस्या की मुक्त कंठ से अनुमोदना करते हुए आध्यात्मिक सम्बल प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद एवं अणुव्रत समिति की ओर से तपस्वी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयंबिल के बैनर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन तेयुप सहमंत्री सुमित बरडिया ने किया।



