श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर श्रीडूंगरगढ़ के जैसलसर गांव स्थित आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) संख्या 11D पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह अंडर ब्रिज 1 जुलाई 2026 से अगले 50 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार किमी 383/2-3 पर स्थित इस आरयूबी पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने हैं। कार्य अवधि के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
रेलवे ने बताया कि यातायात को आरयूबी संख्या 11C (किमी 377/1-2) तथा समपार फाटक संख्या 224 (किमी 388/1-2) से संचालित किया जाएगा। आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों तथा निर्देशों का पालन करें।
रेल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में रेल संचालन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।





