श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अगस्त 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में नाग पंचमी एवं श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर दिव्य सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग के मुख्य कलाकार बरसलपुर से धर्माराम एवं राजूराम ने भजनों के प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही साथ अन्य कलाकार भागीरथ ओझा दुलचासर, ओम प्रकाश जाजड़ा दुलचासर, मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, संपतलाल,भागी रीड़ी, ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर समाबांधा। सत्संग में पूर्व सरपंच भंवरलाल गोदारा दुसारणा ,भागीरथ गोदारा, श्रवण सिंह राजपुरोहित भोजास, मालाराम कस्वा, भोजास, ठाकुर गुलाब सिंह तंवर लाखासर,अभय सिंह तंवर, सत्संगी भीखाराम नाई, भेरू सिंह राठौड़, भेरू सिंह तंवर, मूलाराम महीया, राजू सिंह पड़िहार दुलचासर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गौशाला के प्रबंधक अगर सिंह ने बताया की गोशाला में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले सामुहिक सत्संग में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े कलाकार गौशाला में निशुल्क एवं निस्वार्थ निष्काम भावना के साथ श्रद्धापूर्वक पधारकर अपने भजनों की प्रस्तुतियां देते हैं। कलाकारों द्वारा किसी प्रकार का गौशाला से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। गौशाला कमेटी ने सभी कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए दुपट्टा पहना कर गौशाला का स्मृति चिन्ह समर्पित कर आभार जताया।


गौ भक्त श्रवण सिंह राजपुरोहित ने गौशाला में गौ सेवा कर मनाया जन्म दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 अगस्त 2026
समाजसेवी श्री श्रवण सिंह राजपुरोहित भोजास ने अपने जन्म दिवस पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ माताओं को गुड़ एवं मुंगचुरी का विशाल भंडारा का भोग लगाकर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने श्रवण सिंह राजपुरोहित को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की





