श्रीडूंगरगढ टुडे 21 सितंबर 2026
दुलचासर से गाजण माता मंदिर (राजपूतों की कोटड़ी) से प्रातः 7 बजे ‘दादोसा रो लाडलो’ पैदल यात्री संघ भोमिया जी दादोसा मंदिर कोटासर के लिए गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व श्री भोमिया जी दादोसा की विशेष पूजा-अर्चना कर जोत प्रज्वलित की गई।
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी जेठाराम जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड जोत प्रज्वलित की। दुलचासर से कोटासर धाम तक लगातार प्रज्वलित रहने वाली इस अखंड जोत को राजू सिंह पड़िहार ने संभाला।
संघ की विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भोमिया जी दादोसा के जयकारों की गूंज के बीच पैदल यात्रियों को कोटासर धाम के लिए भावभीनी विदाई दी।














