श्रीडूंगरगढ टुडे 23 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ पालिका चुनाव के बाद पार्षद कमल झंवर के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पार्षद कमल झंवर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। एएसआई भगवानाराम ने बताया कि पुलिस ने ललित कुमार ओड और दीनदयाल पुत्र किशनलाल खंडेलवाल को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों पर सोशल मीडिया पर पार्षद के परिवार के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।











