एकादशी के पुनीत अवसर पर पूरखचंद सुपुत्र जसकरण मूंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी हैदराबाद ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौमाताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया भंडारा वितरण में सहयोग नंदकिशोर मुंधड़ा उनकी धर्मपत्नी भ्राता मघराज मुंधड़ा तथा पौत्र कृष्ण मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने किया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं प्रवासी मुंबई गांव दुलचासर के मोतीलाल मुंधड़ा ने अपना जन्म दिवस गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा का भोग लगाकर किया। पवन कुमार पुत्र इंद्र चंद गोदारा निवासी ऐलनाबाद हरियाणा ने गौशाला में स्थित पिंपल, खेजड़ी बिल्वपत्र इत्यादि पेड़ों में चार टंकी जल डलवाकर बड़ा ही पुण्य का कार्य किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।





