श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जून 2026
1 मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिले, PM ने कहा- दोनों देश एक सोच से आगे बढ़ रहे; मैक्रों बोले- भारत इनोवेशन का देश
2 नवाचार का देश है भारत’: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, क्लाइमेट चेंज और AI में बढ़ी साझेदारी
3 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाया है। आयुष्मान भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम है। सरकार ने दवाओं और मेडिकल शिक्षा को भी आसान बनाया है। अब भारत टीबी मुक्त होने और बीमारियों को खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है।
4 प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व महसूस होता है जब भारत को दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भारत’ वाले देश के रूप में जाना जाता है। यह योजना समाज के सबसे कमजोर और गरीब लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करती है।
5 TMC के बागी लोकसभा सांसद कल स्पीकर बिरला से मिलेंगे, ममता ने सायोनी घोष और माला रॉय को पार्टी पद से हटाया, दोनों दिल्ली रवाना
6 बंगाल भाजपा प्रभारी के घर बागी TMC सांसदों की बैठक, ममता की करीबी सायोनी पहुंची, काकोली का दावा- हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद
7 ओम बिरला ने बताया कृषि का विजन : बोले- खेतों से होकर गुजरेगी विकसित भारत 2047 की राह
8 ओम बिरला ने कहा कि “विकसित भारत 2047” केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि पूरे देश का साझा संकल्प है। इसे पूरा करने के लिए किसानों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा।
9 केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शरद पवार को कांग्रेस के बजाय एनडीए में शामिल होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कोई ताकत नहीं बची है। अठावले ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर पवार को भाजपा से दिक्कत है, तो वे अपनी पार्टी का विलय आरपीआई में कर लें।
10 कॉकरोच पार्टी का आज दो शहरों में प्रदर्शन, हैदराबाद में वांगचुक शामिल हुए, दीपके बेंगलुरु पहुंचेंगे; शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग
11 वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा, हाल ही में एक अध्ययन सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। इस अध्ययन के मुताबिक, आने वाले वर्षों में पृथ्वी के कुछ इलाकों में सूरज की रोशनी कम पहुंचेगी, तो कहीं पर ज्यादा।
12 सस्ते रूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम: मई में बढ़ा 21 प्रतिशत आयात, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
13 ट्रम्प का दावा- आज शांति समझौता होगा, होर्मुज भी खुलेगा, ईरान बोला- समझौते की कोई तारीख तय नहीं, होर्मुज में नए नियम लागू करेंगे
14 FPI ने 15-दिन में भारतीय बाजार से ₹62,853 करोड़ निकाले, 2026 में अब तक ₹2.87 लाख करोड़ की बिकवाली, जियोपॉलिटिकल तनाव का असर
15 उत्तर भारत में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए IMD ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, 15 जून को राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में तेज हवा धूल भरी आंधी का रूप ले सकती है।
==============================




