श्रीडूंगरगढ टुडे 5 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ आड़सर बास स्थित माताजी मंदिर प्रांगण में आगामी नवरात्र महोत्सव को भव्य एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गजानंद मूंधड़ा ने की
बैठक में मंत्री हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि 11 अक्टूबर से घट स्थापना के साथ ही मंदिर में नवरात्र महोत्सव प्रांरभ होगा। नवरात्र महोत्सव को सुंदर, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग-अलग दायित्व प्रदान किए गए हैं।
इसके अंतर्गत मंदिर परिसर में चारों तरफ रंग-रोगन व मरम्मत कार्य, 9 दिनों तक मां देवी का विशेष श्रृंगार, मंदिर सजावट/डेकोरेशन, अखंड कीर्तन, प्रसाद क्रय व वितरण, मन्दिर परिसर में ज्योत व्यवस्था तथा सुरक्षा व स्वच्छता हेतु पुलिस एवं सफाई व्यवस्था की अलग-अलग जिम्मेदारियां कमेटियों को सौंपी गई हैं।
बैठक के दौरान अशोक व्यास, तुलसीराम चोरड़िया, मांगीलाल राठी, श्यामसुंदर जोशी, मघराज ओझा, सुशील डागा, सीताराम डागा, मनोज व्यास, अशोक दर्जी, करणी सिंह, पवन व्यास, राधेश्याम थेपडा, मुकेश सिखवाल तथा शंकर थेपडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




