श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जून 2026
लखासर के पूर्व सरपंच एवं बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक दिवंगत धनेसिंह तंवर की 12 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को गौशाला परिसर में श्रद्धांजलि एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवारजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-अनुष्ठान किया तथा गौशाला समिति और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार की ओर से गौमाताओं को समर्पित शीतल तरबूज भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही तंवर की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई।

पुर्व सरपंच के पुत्र प्रताप सिंह तंवर ने बताया कि गौशाला में प्रतिवर्ष दाता श्री पुण्यतिथि के उपलक्ष में सत्संग, हवन अनुष्ठान, गो सेवा का अयोजन किए जाते है।

इस अवसर पर भंवर लाल खिलेरी ने कहा की स्वर्गीय धनेसिंह तंवर ने बाबा रामदेव गौशाला की स्थापना कर क्षेत्र में गौसेवा की मजबूत नींव रखी। उनके द्वारा किए गए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आज भी ग्रामीण याद करते हैं।
गौशाला कमेटी के देवी सिंह, रणवीर सिंह, पृथ्वी सिंह, नारायण सिंह, गिरधारी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व सरपंच के पुत्र श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सभी आगंतुको का आभार जताया।



