श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में माकपा (CPI(M)) ने 19 सीटों में से 16 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जिला सचिव सुंदर बेनीवाल व शहर सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि माकपा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 16 वार्डों में चुनाव लड़ेगी, जबकि पार्टी ने वार्ड 9, 14 व 18 को खाली छोड़ा है। शुक्रवार को शेष पर्चे भरवाते हुए सिंबल जमा करवा दिए गए हैं।
वार्डवार प्रत्याशियों की सूची:
- वार्ड 1: बीरबल भगवानाराम पूनियां (मोमासर)
- वार्ड 2: जसोदा पत्नी तोलाराम पारीक (लिखमादेसर)
- वार्ड 3: शब्बीर पुत्र मामदीन (आड़सर)
- वार्ड 4: राजूरम पुत्र मोहनराम (सुरजनसर)
- वार्ड 5: संतोष पत्नी चुनाराम (ठुकरीयासर)
- वार्ड 6: सरोजदेवी पत्नी विकास सुथार (तोलियासर)
- वार्ड 7: नानूनाथ पुत्र रूपनाथ (लाखनसर)
- वार्ड 8: दौलतराम पुत्र मघाराम (धीरदेसर पुरोहितान)
- वार्ड 10: मालसिंह पुत्र रामसिंह (बींझासर)
- वार्ड 11: इंद्रा पत्नी हड़ामानाराम (पूनरासर)
- वार्ड 12: गीता पत्नी सीताराम गोदारा (सेरूणा)
- वार्ड 13: गायत्री पुत्री नारायणराम (गजपुरा)
- वार्ड 15: मोहनराम पुत्र गिरधारी चाहर (जैसलसर)
- वार्ड 16: तारा गोयल पत्नी बाबूलाल मेघवाल (बिग्गा)
- वार्ड 17: परमा पत्नी राजूरम (बिग्गाबास रामसरा)
- वार्ड 19: कुशलाराम पुत्र सुगनाराम मेघवाल (धीरदेसर चोटियान)
यह सभी उम्मीदवार चुनावी मैदान में डट गए हैं।











