श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-21.06.2026 🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
सूर्यास्त के उपरांत कुछ कार्य नहीं करने चाहिए
घर में हानि होने की संभावनायें बन सकती है..
________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………21.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… . ग्रीष्म
मास………………………………… .द्वि.ज्येष्ठ
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…. .सप्तमी. अपरा. 3.21 तक / अष्टमी
वार…………………………………… रविवार
नक्षत्र.. पूर्वाफाल्गु. प्रातः 9.31 तक/उ.फाल्गु
चंद्र राशि….. सिंह. अपरा. 3.40 तक / कन्या
योग…. सिद्धि. प्रातः 11.20 तक / व्यतिपात्
करण……………. वणिज. अपरा. 3.21 तक
करण…. विष्टि(भद्रा) रात्रि. 3.25* तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 05.43.00 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.23.31 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.40.30
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.19.42
चंद्रोदय……………….. 11.59.30 AM पर
चंद्रास्त………………… 12.20.36 AM पर
राहुकाल…….. सायं. 5.41 से 7.24(अशुभ)
यमघंट..अपरा.12.33 से 2.16(शुभे त्याज्य)
गुलिक… अपरा.3.58 से 5.41(शुभे त्याज्य)
अभिजित……..मध्या.12.06 से 1.01(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. घी का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष………………………………नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………………….. वर्षा ऋतु प्रारंभ
दिन विशेष…………………..विश्व योग दिवस
खगोलीय………. कर्के भानु अपरा. 1.54 पर
खगोलीय….दक्षिणायने रवि. अपरा. 1.34 पर
विष्टि(भद्रा) अपरा.3.21 से रात्रि. 3.25* तक
पंचक………………………………….. नहीं है
सर्वा.सि.योग……….प्रातः 9.31 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. .नहीं है
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………. 22.06.2026
तिथि………..द्वि.ज्येष्ठ शुक्ला अष्टमी सोमवार
व्रत विशेष………………………………नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
दिन विशेष………………विश्व वर्षा वन दिवस
खगोलीय…..आर्द्रायां रवि. अपरा. 12.26 पर
खगोलीय……..नक्षत्र वाहन खर (वर्षा मध्यम्)
खगोलीय………..कर्के बुध. अपरा. 3.30 पर
खगोलीय…..अश्लेषायां शुक्र. रात्रि. 2.07 पर
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है
अमृत सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग…… प्रातः 10.22 से रात्रि पर्यंत
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
दिन का चौघड़िया
चंचल…………. प्रातः 7.26 से 9.08 तक
लाभ…………. प्रातः 9.08 से 10.51 तक अमृत……… .प्रातः 10.51 से 12.33 तक
शुभ……………..प्रातः 2.16 से 3.58 तक
रात्रि का चौघड़िया
शुभ……………..रात्रि. 7.24 से 8.41 तक
अमृत……………रात्रि. 8.41 से 9.58 तक
चंचल…………..रात्रि.9.58 से 11.16 तक
लाभ.. .रात्रि. 1.51 AM से 3.08 AM तक
शुभ…..रात्रि. 4.26 AM से 5.43 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.31 AM तक….पूर्वाफाल्गु….4….. ..टू
03.40 PM तक…. .उ.फाल्गु….1……..टे_______राशि सिंह - पाया रजत्_______ _______________________________
09.51 PM तक……उ.फाल्गु….2…. ..टो
04.55 AM तक……उ.फाल्गु….3….. .प
उपरांत रात्रि तक……उ.फाल्गु….4…….पी
राशि कन्या – पाया रजत्_
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल
सूर्यास्त के उपरांत कुछ कार्य नहीं करने चाहिए
घर में हानि होने की संभावनायें बन सकती है।
1-सूरज ढलने के बाद न करें ये काम
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कलियुग में दान का विशेष महत्व है। यानी कि अगर आप पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्य नहीं भी करते हैं। लेकिन दान करते हैं तो वह भी पूजा-पाठ के तुल्य ही माना जाता है। लेकिन दान के भी कुछ विशेष नियम होते हैं। मसलन कभी भी सूरज ढलने के बाद कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा नुकसान होता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सूरज ढलने के बाद कभी भी दान नहीं करना चाहिए
2-इस वस्तु का शाम को न करें दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दही का दान करना बहुत शुभ होता है। विशेषतौर पर अगर यह जरूरतमंदों और निसहायों को दान किया जाए तो। लेकिन कभी भी सूरज ढलने के बाद इसका दान न करें। दही का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और यह सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। यही वजह है कि सूरज ढलने के बाद इसका दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कमी होती है।
3- इसका भी दान करना माना गया है वर्जित
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दूध का दान करना अत्यंत शुभ होता है। लेकिन जातकों को कभी भी सूरज ढलने के बाद दूध का भी दान नहीं करना चाहिए। इसका संबंध सूर्य और चंद्रमा दोनों से ही माना गया है। शाम के समय इसका दान करने से देवी लक्ष्मी और श्रीहरि दोनों ही रूठ जाते हैं। साथ ही जातकों के जीवन पर भी इसका उलट प्रभाव पड़ता है। इसलिए भूलकर भी कभी सूरज ढलने के बाद दूध का दान न करें।
4- इसका दान तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूरज ढलने के बाद कभी भी किसी को पैसे या फिर लहसुन-प्याज दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि अगर सूरज ढलने के बाद किसी को पैसे दान किये जाएं तो लक्ष्मी माता रूठ जाती हैं। जीवन में आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है। वहीं लहसुन-प्याज दान किया जाए तो इसके दुष्प्रयोग होने के अवसर ज्यादा होते हैं। मसलन इससे टोने-टोटके किए जा सकते हैं जो कि आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे। ज़रूरत से ज़्यादा सोना आपकी ऊर्जा को ख़त्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन ख़ुद को सक्रिय रखें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज काम का बोझ कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। सफर में आज कोई अजनबी आपको खिन्न कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत है। आज आपके मन में उदासी रहेगी और आप नहीं जान पाएंगे कि इसका कारण क्या है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज के दिन सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका तेज़ी से काम करना आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संंभव है। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




