श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जून 2026
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने 4.12 करोड़ की आय व्यय एवं निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट एवं बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा की गई ।

बैठक में प्रस्ताव–
- आय व्यय अनुमोदन– बैठक में 4.12 करोड़ की निर्माण एवं भोजन व्यवस्था की आय व्यय पर चर्चा कर अनुमोदन किया ।
- सहयोग– 11000/- रु श्री तुलछाराम पुत्र रेवन्तराम जी जाखड़ बिग्गा द्वारा
- स्कॉलरशिप– 1100/- श्री मोहनराम पुत्र धन्नाराम जी जाखड़ बिग्गा द्वारा
- शिक्षा व्यवस्था एवं समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
- बैठक में शिशपाल सारण दुसारणा पंडरिकजी, ओमप्रकाश बाना अध्यापक ने पूर्व में घोषित सहयोग राशि छात्रावास मैनेजमेंट को सौंपी ।
- लक्ष्मणराम खिलेरी ने संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने एवं बालिका छात्रावास में दानदाताओं द्वारा घोषित सुविधा राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की ।
- दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा समाज के दानदाताओं के सहयोग से विकसित प्लेटफार्म तैयार हुआ है । इस गौरवशाली संस्था में हमारे महान पूर्वर्जो के विचारों, दानदाताओं की सोच को स्थायित्व प्रदान करने के लिए जरुरी है कि पारदर्शी एवं विकसित प्लेटफार्म हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी आवश्यक है ।
बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कुम्भाराम गोदारा, तोलाराम सिहाग, कुम्भाराम घिंटाला, मोहनलाल बिस्सु ने समाज एवं छात्रावास हितकारी मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए ।
बैठक में मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, भंवरलाल खिलेरी, मोहनराम जाखड़, नेमाराम तरड़, तुलछाराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, भागुराम जाखड़, गोपालराम गोदारा, हंसराज गोदारा, ओमप्रकाश बाना, जैसाराम कुलड़िया, केशराराम कडवासरा, शंकर भाम्भू, रामलाल गोदारा, शीशपाल सारण, हनुमान महिया, मुलाराम सहू, जगदीश खिलेरी, दयानन्द बेनीवाल उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।





