श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जुलाई 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-11.07.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
पितर शांति में सहायक होता है अमावस्या के दिन अलग अलग वृक्ष विशेष का रोपण करना
_________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक…………………11.07.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. आषाढ़
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…द्वादशी. रात्रि. 2.05* तक/ त्रयोदशी
वार…………………………………..शनिवार नक्षत्र…कृतिका. प्रातः 11.04 तक / रोहिणी
चंद्र राशि………….. वृषभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………. गंड. रात्रि. 12.04* तक / वृद्धि
करण…………… कौलव. अपरा. 3.48 तक
करण……… तैत्तिल. रात्रि. 2.05* तक / गर
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय………………..प्रातः 05.49.46 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.24.01 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.34.15
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.26.10
चंद्रास्त……………….. .04.28.21 PM पर
चंद्रोदय…………………03.31.53 AM पर
राहुकाल…….प्रातः 9.13 से 10.55(अशुभ)
यमघंट………अपरा. 2.19 से 4.00(त्याज्य)
गुलिक….. प्रातः 5.50 से 7.32(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.10 से 1.04(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………….आज है
दिशाशूल………………………….. .पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष…योगिनी एकाद. (निंबार्क/वैष्णव)
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष………….. विश्व जनसंख्या दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग……………………………नहीं है
अमृत सि.योग….. प्रातः 11.04 से रात्रि पर्यंत
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक……………………….12.07.2026
तिथि………. आषाढ़ कृष्णा त्रयोदशी रविवार
व्रत विशेष……… .प्रदोष व्रत / मास शिवरात्रि
अन्य व्रत……………………………… .नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…………….. विश्व पेपर बेग दिवस
खगोलीय……………………………… नहीं है
सूर्य नक्षत्र…………………. पुनर्वसु (जारी है)
नक्षत्र वाहन………………. अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)……… रात्रि. 10.30 से रात्रि पर्यंत
पंचक…………………………………. नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
शुभ………………प्रातः 7.32 से 9.13 तक
चंचल…………अपरा. 12.37 से 2.19 तक
लाभ……………अपरा. 2.19 से 4.00 तक
अमृत…………..अपरा. 4.00 से 5.42 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ……….सायं-रात्रि. 7.24 से 8.42 तक
शुभ…………..रात्रि. 10.21 से 11.19 तक
अमृत……रात्रि 11.19 से 12.37 AM तक
चंचल. रात्रि.12.37 AM से 1.55 AM तक
लाभ….रात्रि. 4.32 AM से 5.50 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
_________________________________
11.04 AM तक……कृतिका….4…. …ए
04.26 PM तक…….रोहिणी….1……ओ
09.48 PM तक…….रोहिणी …2…….वा
03.08 AM तक…….रोहिणी …3…….वी
उपरांत रात्रि तक…….रोहिणी….4…… .वू
________राशि वृषभ – पाया स्वर्ण______
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
पितर शांति में सहायक होता है अमावस्या के दिन अलग अलग वृक्ष विशेष का रोपण करना
हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ख़ासतौर से पितरों की पूजा के लिए ये दिन बहुत शुभ बताया गया है। अगर आप इस दिन अपने पितरों की पूजा करते हैं तो आपको उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है और साथ ही उनकी आत्मा को शांति मिलती है। अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है फिर तो ये पूजा आपके लिए और भी आवश्यक और लाभदायक है।
इस दिन विधिवत रूप से पितरों कि पूजा की जाती है। इसके पश्चात गंगा नदी में स्नान किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करने नहीं जा सकता तो वो किसी अन्य नदी या सरोवर के तट पर भी जा सकता है। अगर इसकी भी संभावना ना हो तो इंसान गंगाजल को पानी में मिलाकर भी स्नान कर सकता है।
कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और फलाहार वाला भोजन ही ग्रहण करते हैं। इसके अतिरिक्त इस दिन दान-पुण्य का काम करना भी काफ़ी शुभ होता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार जो भी ठीक लगे वो आप किसी गरीब को दान कर सकते हैं।
इन सब के अलावा एक और चीज़ है जिसे करने से आप अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास वृक्ष हैं जिन्हें अमावस्या के दिन लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे पितरों को खुशी मिलती है। इनमें निम्नलिखित पौधे शामिल हैं:
बिल्व का वृक्ष
अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा की पूजा का बहुत महत्व होता है। इससे सिर्फ भगवान शिव ही नहीं बल्कि चन्द्र देव भी प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि बेल का पेड़ शिव जी को बहुत प्रिय है। इसलिए अगर आप बेल का वृक्ष लगाते हैं तो ये पुण्यदायी माना जाता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
बरगद का वृक्ष
शास्त्रों और वेदों के अनुसार बरगद को मोक्ष देने वाला वृक्ष माना गया है। अमावस्या के दिन बरगद का पौधा लगाने से पितरों कि आत्मा को बहुत शांति मिलती है। व्यक्ति के परिवार में सबको इसका लाभ मिलता है और सभी सदस्यों की आयु लम्बी होती है। इसके अतिरिक्त आप बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर शिव जी की आराधना करें और फिर पेड़ की तीन बार परिक्रमा करें तो इसे भी काफ़ी शुभ माना जाता है।
पीपल का वृक्ष
हमारे हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष की बहुत मान्यता होती है। ऐसा कहा जाता है कि पीपल का पेड़ भगवान कृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है। पीपल का पौधा अगर अमावस्या के दिन लगाया जाए तो पितरों को बहुत शांति मिलती है। पौधा लगाने के अतिरिक्त आप पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर सरसों के तेल का दीया भी अवश्य जलाएं।
तुलसी का पौधा
ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे से बैकुंठ पहुंचा जा सकता है। तुलसी के पौधे का हमारे धर्म में ऐसे भी महत्वपूर्ण स्थान है। अगर आप अमावस्या के दिन अपने पितरों के नाम पर तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे पितरों को मुक्ति मिलती है। और अगर ये काम पितृ पक्ष के दौरान किया जाए तो उसे और भी शुभ माना जाता है। कहते हैं घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो सभी वास्तु दोषों का निवारण होता है। इसके साथ ही ये परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को अकाल मृत्यु से बचाता है।
ध्यान रहे केवल इन पौधों को लगाकर छोड़ना नहीं है। जब तक ये बड़े ना हो जाए इनकी अच्छे से देखरेख करनी होगी। कहते हैं जैसे-जैसे ये पौधे बड़े होते हैं और वृक्ष में परिवर्तित होते जाते हैं, वैसे वैसे ही आपके जीवन से सारी समस्याएं दूर होती जाती हैं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालाँकि इससे आपका ख़र्चा काफ़ी बढ़ सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। उनकी बातें आपको पसंद आएंगी।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ़्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज़ भी।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है – कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज़्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को ख़त्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो आहत महसूस करे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आँखों में दर्द संभव है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।
*पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975*



