श्रीडूंगरगढ टुडे 9 सितंबर 2026
1 BRICS समिट की तैयारियां तेज, कई जगह पोस्टर-पेंटिग्स से सजावट, कोर्ट-सरकारी ऑफिस 3 दिन बंद; ट्रैफिक के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट
2 रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट ले सकता है भारत, कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; BRICS समिट से पहले मोदी-पुतिन डील साइन कर सकते हैं
3 प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य मंत्रियों की तीन घंटे की बैठक में एक-एक से उनके काम का हिसाब मांगा और कई सवाल पूछे। आंकड़े गिनाने पर मंत्रियों को टोका और पूछा कि विकसित भारत के लिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर क्या किया? बैठक को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अहम माना जा रहा है।
4 राज्य मंत्रियों को आंकड़े रटने की आदत से बाज आने की नसीहत दी और एक-एक कर सभी मंत्रियों से विकसित भारत के संबंध में अपने-अपने एजेंडे को सामने रखने के लिए कहा। बैठक में ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण योजनाओं पर प्रजेंटेशन के बाद प्रधानमंत्री ने एक-एक मंत्री से विकसित भारत निर्माण में व्यक्तिगत पहल की जानकारी देने केलिए कहा
5 इस दौरान जब मंत्रियों ने अपने मंत्रालय से जुड़े आंकड़े गिनाने शुरू किए तो पीएम ने बीच में ही उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि सचिवों द्वारा बताए आंकड़े रटने की आदत छोड़ें। मंत्री के रूप में मिले बड़े अवसर के बाद आपने विकसित भारत बनाने, देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने और राजग को लाभ दिलाने के लिए क्या किया है?
6 नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला, उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी
7 प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा जारी’: पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- भाजपा चलाएगी संकल्प सेवा अभियान
8 ‘पंजाब में ड्रग्स माफिया सरकार चला रहे’, दलित की मौत पर राहुल का भगवंत मान पर तंज
9 दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें; PG ढहने के मामले में अब तक 5 अरेस्ट
10 जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने पूरा वंदे मातरम गाया, कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा- सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे; बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया
11 कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर ED रेड, सांसद बेटी के घर समेत 18 जगहों पर तलाशी; मनी लॉन्ड्रिंग केस, पैसे विदेश भेजने का आरोप
12 उज्जैन 10 दिन बाद भी जेसीबी-क्रेन से ‘बजरंगबली’ हिले तक नहीं, मुस्लिम भी ‘खड़े हनुमान’ के भक्त; करीब 1000 साल पुरानी प्रतिमा हटाने आए IIT एक्सपर्ट्स
13 गुजरात के सूरत स्थित श्याम सांगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। आग से 12 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। करीब 25 दमकल गाड़ियों और 150 दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
14 अब ISKCON के होटलों पर चला तुकाराम मुंढे का डंडा, IRCTC सप्लायर पर भी गिरी गाज
15 अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, जवाब में ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं; इससे पहले अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन भी पकड़ा
16 बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़, यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड; एमपी में बारिश थमी
17 लगातार पांचवें दिन बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
============================



