श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मई 2026
पुरुषोत्तम मास के चलते आज दुलचासर के आसाराम मूंधड़ा का सहपरिवार गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला पहुंचे और गौशाला का भ्रमण कर पौष्टिक आहार के रूप में गौशाला की गौ माताओं को मूंग चूरी का भंडारा एवं शीतल तरबूज का भंडारा कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने मूंधड़ा परिवार का सम्मान करते हुए गौ सेवा करने पर आभार जताया गौशाला प्रबंधक ने बताया कि आसाराम मूंधड़ा का पूरा परिवार समर्पित भाव से गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला से जुड़ा है लगातार सेवा करते आ रहे हैं। गौशाला प्रबंधन ने बताया कि कल पद्मिनी एकादशी के अवसर पर महिला सत्संग मंडली के द्वारा दिव्य सत्संग का कार्यक्रम होगा एवं सामूहिक रूप से विशाल तरबूज गो सेवा भंडारा का होगा आयोजन।



