तेरापंथ भवन मोमासर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के तत्वाधान में परिषदों की ‘सार संभाल यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने मोमासर शाखा की बैठक लेकर स्थानीय गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लुनिया ने बताया कि पूरे भारत और नेपाल की 372 शाखाओं में युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने और आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मूल लक्ष्य युवाओं में ऊर्जा का संचार करना, संकल्पों को पुनः जागृत करना तथा ‘सेवा, संस्कार और संगठन’ के त्रिआयामी उद्देश्यों को साकार करना है। साथ ही, उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
उपस्थित राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी

- अंकुर लुनिया – राष्ट्रीय सहमंत्री
- जितेश पोखरना – नॉर्थ जोन इंचार्ज
- ललित राखेचा – शाखा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह प्रभारी (सम्यक दर्शन व भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला)
- पीयूष लुनिया – राष्ट्रीय प्रभारी (ATDC)
- विजेंद्र छाजेड़ – थली प्रभारी (MBDD)
आगंतुक अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना, पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञेश बाफना, सहमंत्री अजीत संचेती, मंत्री पवन बोथरा, तेरापंथ सभा से प्रवीण बाफना तथा अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती ने पधारे हुए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर भावभिना स्वागत किया। अंत में परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना ने सभी आगंतुक अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।





