श्रीडूंगरगढ टुडे 18 अगस्त 2026
श्री ओसवाल पंचायत के तत्वाधान में श्रीडूंगरगढ़ कालू बास में भव्य जैन मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर कल, दिनांक 19 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे भव्य शोभायात्रा, भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि कल सुबह 9:00 बजे जैन मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा के संपन्न होने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा।
संस्था सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ आयोजन की व्यवस्थाएं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जैन समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग शामिल होंगे।



