श्रीडूंगरगढ टुडे 2 अगस्त 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचाग -02.08.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
_आज विशेष
शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने के नियम, मिलने
वाले लाभ एवं धार्मिक महत्व
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
आज दिनांक…………………..02.8.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………… 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल……………………………………. उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास………………………………….. श्रावण
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…… चतुर्थी. रात्रि. 11.16 तक / पंचमी
वार……………………………………रविवार नक्षत्र.. पूर्वाभाद्र. रात्रि. 9.37 तक/उ.भाद्रपद
चंद्र राशि…….कुंभ. अपरा. 3.27 तक / मीन
योग……अतिगंड. रात्रि.10.29 तक/ सुकर्मा
करण………………..बव. प्रातः 11.44 तक
करण…..बालव. रात्रि. 11.16 तक / कौलव
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
सूर्योदय………………..प्रातः 06.00.05 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.15.03 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.14.58
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.45.29
चंद्रास्त………………… 09.08.14 AM पर
चंद्रोदय…………………09.31.00 PM पर
राहुकाल………सायं. 5.36 से 7.15(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 12.38 से 2.17(त्याज्य)
गुलिक… अपरा. 3.56 से 5.36(शुभे त्याज्य)
अभिजित……. मध्या.12.11 से 1.04(शुभ)
पंचक……………………………….. जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है
दिशाशूल………………………. .पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. घी का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
व्रत विशेष…………………… श्रावणी चतुर्थी
चंद्रोदय………………………. रात्रि. 9.31पर
अन्य व्रत्………पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
काल विशेष……….. .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष……………………………. नहीं है
खगोलीय………… सूर्य नक्षत्र – पुष्य. जारी है
नक्षत्र वाहन……………..मूषक (वर्षा मध्यम)
खगोलीय…….मिथुने भौम. रात्रि. 10.51 पर
विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है
पंचक………………………………… जारी है
सर्वा.सि.योग…….. रात्रि. 9.37 से रात्रि पर्यंत
अमृत सि.योग……………………….. .नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
दिनांक………………………. 03.08.2026
तिथि…………. श्रावण कृष्णा पंचमी सोमवार
व्रत विशेष….नागपंचमी बंगालेsपि / मरुस्थले
अन्य व्रत्……… पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
काल विशेष……….. .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………… राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस
खगोलीय………..पुष्ये गुरु. रात्रि. 10.52 पर
खगोलीय….अश्लेषायां रवि. प्रातः 10.24 पर
नक्षत्र वाहन…………………. गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है
पंचक……………………………….. .जारी है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️__ अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
चंचल…………….प्रातः 7.39 से 9.19 तक
लाभ……………प्रातः 9.19 से 10.58 तक
अमृत…………पूर्वा. 10.58 से 12.38 तक
शुभ…………….अपरा. 2.17 से 3.56 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………..सायं-रात्रि. 7.45 से 8.36 तक
अमृत……………. रात्रि 8.36 से 9.56 तक
चंचल……….…. रात्रि. 9.56 से 11.17 तक
लाभ….रात्रि. 1.58 AM से 3.19 AM तक
शुभ…..रात्रि. 4.40 AM से 6.01 AM तक
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
___ु______
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय – नक्षत्र नाम – नक्षत्र चरण – चरणाक्षर
09.14 AM तक……पूर्वाभाद्र…..2…….सो
03.27 PM तक……पूर्वाभाद्र…..3……..द
राशि कुंभ – पाया लौह__
09.37 PM तक……पूर्वाभाद्र…..4……..दी
03.45 AM तक….उ.भाद्रपद…..1……..दू
उपरांत रात्रि तक….उ.भाद्रपद…..2……..थ
राशि मीन – पाया लौह_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने के नियम, मिलने
वाले लाभ एवं धार्मिक महत्व
यदि बिल्वपत्र पर चंदन या अष्टगंध से ॐ, शिव पंचाक्षर मंत्र या शिव नाम लिखकर चढ़ाया जाता है तो फलस्वरूप व्यक्ति की दुर्लभ कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। कालिका पुराण के अनुसार चढ़े हुए बिल्व पत्र को सीधे हाथ के अंगूठे एवं तर्जनी (अंगूठे के पास की उंगली) से पकड़कर उतारना चाहिए। चढ़ाने के लिए सीधे हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) एवं अंगूठे का प्रयोग करना चाहिए।
तीन जन्मों के पापों के संहार के लिए त्रिनेत्ररूपी भगवान शिव को तीन पत्तियोंयुक्त बिल्व पत्र, जो सत्व-रज-तम का प्रतीक है, को इस मंत्र को बोलकर अर्पित करना चाहिए-
‘त्रिदलं त्रिगुणाकरं त्रिनेत्र व त्रिधायुतम्।
त्रिजन्म पाप संहारं एकबिल्वम शिवार्पणम्।।
शिव उपासना अर्थात मंगल की कामना की साधना के लिए यदि प्रत्येक शिवभक्त अर्थात कल्याण की आकांक्षा का प्रेमी यदि बेल पत्र के वृक्ष का रोपण एवं उसके पत्र का अर्पण करें तो देश की अनेक समस्याओं सहित पर्यावरण की समस्या से भी बहुत हद तक मुक्ति मिल सकती है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। आवश्यकता मात्र ऐसे शिवभक्तों की है।
बिल्वपत्र के बारे में महत्वपूर्ण बातें
1-बिल्वपत्र 6 महीने तक बासी नहीं माना जाता। इसे एक बार शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद धोकर पुन: चढ़ाया जा सकता है। कई जगह शिवालयों में बिल्वपत्र उपलब्ध नहीं हो पाने पर इसके चूर्ण को चढ़ाने का विधान भी है।
2-बिल्वपत्र को औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसमें निहित इगेलिन व इगेलेनिन नामक क्षार-तत्व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह चातुर्मास में उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है ।
3-यह गैस, कफ और अपचन की समस्या को दूर करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कृमि और दुर्गंध की समस्या में भी फायदेमंद है । प्रतिदिन 7 बिल्वपत्र खाकर पानी पीने से स्वप्नदोष की बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसी प्रकार यह एक औषधि के रूप में भी काम आता है।
4-मधुमेह के रोगियों के लिए बिल्वपत्र रामबाण इलाज है। मधुमेह होने पर 5 बिल्वपत्र, 5 कालीमिर्च के साथ प्रतिदिन सुबह के समय खाने से अत्यधिक लाभ होता है। बिल्वपत्र के प्रतिदिन सेवन से गर्मी बढ़ने की समस्या भी समाप्त हो जाती है।
5-शिवलिंग पर प्रतिदिन बिल्वपत्र चढ़ाने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं भक्त को कभी भी पैसों की समस्या नहीं रहती है। बिल्वपत्र को तिजोरी में रखने से भी बरकत आती है।
6-कुछ विशेष तिथियों पर बिल्वपत्र को तोड़ना वर्जित होता है। चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति पर बिल्वपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए।
7-सोमवार के दिन बिल्वपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए, इसमें शिवजी का वास माना जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर के बाद भी बिल्वपत्र नहीं तोड़ना चाहिए।
बिल्वपत्र चढ़ाने का मंत्रः-
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रयायुधम् ।
त्रिजन्मपाप-संहारमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।1।।
त्रिशाखैर्बिल्वपत्रैश्च ह्यच्छिद्रै: कोमलै: शुभै: ।
शिवपूजां करिष्यामि ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।2।।
अखण्डबिल्वपत्रेण पूजिते नन्दिकेश्वरे ।
शुद्धयन्ति सर्वपापेभ्यो ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।3।।
शालिग्रामशिलामेकां विप्राणां जातु अर्पयेत्।
सोमयज्ञ-महापुण्यमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।4।।
दन्तिकोटिसहस्त्राणि वाजपेयशतानि च ।
कोटिकन्या-महादानमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।5।।
लक्ष्म्या: स्तनत उत्पन्नं महादेवस्य च प्रियम्।
बिल्ववृक्षं प्रयच्छामि ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।6।।
दर्शनं बिल्ववृक्षस्य स्पर्शनं पापनाशनम्।
अघोरपापसंहारमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।7।।
काशीक्षेत्र निवासं च कालभैरव दर्शनम्।
प्रयागमाधवं दृष्ट्वा एक बिल्वं शिवार्पणम्।।8।।
मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे ।
अग्रत: शिवरूपाय ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।9।।
बिल्वाष्टकमिदं पुण्यं य: पठेच्छिवसन्निधौ।
सर्वपापविनिर्मुक्त: शिवलोकमवाप्नुयात्।।10।।
इति बिल्वाष्टकं सम्पूर्णम्।।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपके दोस्त आपके काम नहीं आते यह शिकायत आज आपको हो सकती है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे अच्छी दवा है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने संगी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में भागीदारी करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। घर का कोई वरिष्ठ आज आपको कोई ज्ञान की बात बता सकता है। उनकी बातें आपको अच्छी लगेंगी और आप उनपर अमल भी करेंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज दोस्तों की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अगर आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सब कुछ ठीक कर देंगे। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संभव है कि आप झुंझलाहट या ख़ुद को फँसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे ख़रीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। घर से बाहर रहने वाले जातकों को आज अपने घर की बहुत याद सताएगी। अपने मन को हल्का करने के लिए आप घर वालों से कई देर तक बात कर सकते हैं।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




