श्रीडूंगरगढ टुडे 20 अगस्त 2026
ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट’ के तत्वावधान में चौथे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के सदस्य आमिर खान क्यामखानी ने बताया कि शिविर आगामी 25 अगस्त 2026 प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित होगा। शिविर को लेकर जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं।
आमिर खान ने क्षेत्र के युवाओं और आमजन से अपील की है कि वे इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में अपनी सहभागिता निभाएं। संस्था द्वारा रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
बता देवें की क्षेत्र में संस्था द्वारा आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के साथ साथ मेडिकल कैंप रक्तदान शिविर व मानव सेवा निरंतर जारी है।



