श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-08.06.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
जीवन में अच्छे दिन आने वाले वाले होते हैं तो
सहज ही मिलने लगते हैं कुछ शुभ संकेत
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………..8.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्…………………………. 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… . ग्रीष्म
मास………………………………….. प्र.ज्येष्ठ
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि……. अष्टमी. रात्रि. 3.24* तक / नवमी
वार…………………………………. सोमवार नक्षत्र….शतभिषा. प्रातः 9.10 तक / पू.भाद्र
चंद्र राशि……. कुंभ. रात्रि. 3.36* तक / मीन
योग……… विष्कुंभ. प्रातः 9.27 तक / प्रीति
करण…………….. बालव. अपरा. 3.29 तक
करण…… कौलव. रात्रि. 3.24* तक / तैत्तिल
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 05.41.41 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.19.28 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.37.47
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.22.12
चंद्रास्त……………….. .12.22.45 PM पर
चंद्रोदय…………………12.55.50 AM पर
राहुकाल…… .प्रातः 7.24 से 9.06 (अशुभ)
यमघंट…….पूर्वा.10.48 से 12.31.(त्याज्य)
गुलिक…अपरा. 2.13 से 3.55(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.03 से 12.58(शुभ)
पंचक………………………………… जारी है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार…… .दूध का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष………….. .विश्व महासागर दिवस
खगोलीय.. मृगशिरायां रवि. अपरा. 1.33 पर
खगोलीय………. कर्के शुक्र. सायं. 5.43 पर
विष्टि(भद्रा)…………………………… नहीं है।
पंचक……………………………….. जारी है।सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग…………………………..नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………..09.06.2026
तिथि……….द्वि.ज्येष्ठ कृष्णा नवमी मंगलवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष……………. विश्व प्रत्यायन दिवस
दिन विशेष…………. बिरसा मुंडा पुण्य तिथि
खगोलीय……………………………… नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है।
पंचक………………………………… जारी है।सर्वा.सि.योग…प्रा. 9.39 से रात्रि 5.49* तक
अमृत सि.योग………………………… नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग…………………………..नहीं है।
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ………..वृषभ 22°38′ रोहिणी 4 वु
सूर्य ………….वृषभ 23°1′ रोहिणी 4 वु
चन्द्र ……….कुम्भ 18°9′ शतभिषा 4 सू
बुध ………… मिथुन 15°49′ आद्रा 3 ङ
शुक्र ……… मिथुन 29°26′ पुनर्वसु 3 हा
मंगल ………… मेष 20°43′ भरणी 3 ले
बृहस्पति ……. .कर्क 1°13′ पुनर्वसु 4 ही
शनि ……………मीन 18°40′ रेवती 1 दे
राहू * ………कुम्भ 9°39′ शतभिषा 1 गो
केतु * …………….सिंह 9°39′ मघा 3 मू
दिन का चौघड़िया
अमृत…………… प्रातः 5.42 से 7.24 तक
शुभ…………… प्रातः 9.06 से 10.48 तक
चंचल…………. अपरा. 2.13 से 3.55 तक
लाभ………….. अपरा. 3.55 से 5.37 तक
अमृत…………….सायं. 5.37 से 7.19 तक
रात्रि का चौघड़िया
चंचल……… सायं-रात्रि. 7.19 से 8.37 तक
लाभ…… रात्रि. 11.13 से 12.31 AM तक
शुभ……रात्रि. 1.48 AM से 3.06 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.06 AM से 4.24 AM तक
चंचल….रात्रि. 4.24 AM से 5.42 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
शुभ शिववास की तिथियां
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.10 AM तक……शतभिषा….4…….सु
राशि कुंभ – पाया ताम्र
- सुनहरा सांप
03.21 PM तक…. पू.भाद्रपद….1……से
09.30 PM तक…..पू.भाद्रपद….2……सो
03.36 AM तक…..पू.भाद्रपद….3…….द_______राशि कुंभ - पाया लौह________
उपरांत रात्रि तक…..पू.भाद्रपद….4……दी
राशि मीन – पाया लौह_
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल
जीवन में अच्छे दिन आने वाले वाले होते हैं तो
सहज ही मिलने लगते हैं कुछ शुभ संकेत
अक्सर अच्छे दिन आने से पहले कुछ शुभ घटनाएं हमारे जीवन में घटित होती हैं। अगर आपको भी सुबह-सुबह या फिर जीवन में अचानक कुछ ऐसे बदलाव दिखें तो समझ लीजिए कि सौभाग्य का दरवाजा बस खुलने ही वाला है।
- सफेद गाय
गौ माता अगर भवन के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाएं तो निश्चय ही घर के सुख में वृद्धि होती है। गाय का खेत या गार्डन में आकर चरना लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक होता है।
- मधुर ध्वनियों का सुनाई पड़ना
सुबह अगर आपको मन्दिर से घंटियों, शंख,या भजन-कीर्तन की ध्वनि सुनाई दे, तो एक अच्छा शकुन होता है।
- नव वर-वधू का दिखाई देना
मार्ग में अगर सोलह श्रृंगार किए कोई नई नवेली दुल्हन नज़र आ जाए, तो इसे भी एक अच्छा चिन्ह मानिए।
- श्रीफल
जब भी कभी आपको सुबह उठते ही श्रीफल यानी नारियल के दर्शन हों, तो समझ लीजिए कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
- पक्षी का आपके ऊपर बीट करना
किसी पक्षी का आपके ऊपर बीट करना किस्मत वाले को ही नसीब होता है, ऐसा मान कर चलिए।
- ट्रैवल के दौरान सांप, कुत्ते या बंदर का दिखना
जब कभी ट्रैवल करते समय आपको दाईं तरफ़ सांप, कुत्ते या बंदर दिखे, तो समझें कि
वे आपके पास धन के आने का संकेत दे रहे हैं।
- बारिश के दौरान सूरज का दिखाई देना
बारिश के बीच आसमान में चमकते हुए सूरज का दिखाई देना शीघ्र ही मालामाल होने की निशानी है।
- हरियाली
खिड़की से सुंदर प्रकृति के नजारों को देखना एक शुभ बात होती है। साथ में, अगर नजदीक में जलाशय भी हो तो क्या कहने। सोने पर सुहागा…
- कोयल या सोन चिरैय्या का चहचहाना
घर की छत या मुंडेर पर अगर कोई कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, तो पक्का आर्थिक वृद्धि होती है।
10.दही या दूध
सुबह सबेरे उठते ही सर्वप्रथम दही या दूध का दिखाई दे जाना भी अच्छी तकदीर का इशारा होता है।
11.सुनहरा सांप
रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा सांप नज़र आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है।
- चमगादड़
अगर चमगादड़ आपके घर में अपना बसेरा बना लें, तो इसे एक शुभ संकेत में शुमार किया जाता है।
- कछुआ
कछुए अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है। इसका दिखाई दे जाना, कोई न कोई अच्छी खबर ज़रूर से लाता है।
- टूटते तारे
टूटते तारे से मांगी हुई इच्छा 30 दिन में सच हो जाया करती है। तो, क्यों न कुछ अच्छा मांगें…
- घर के द्वार पर हांथ का अपनी सूंड ऊंची करना
जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।
- गलती से उलटे कपड़े पहन लेना
कभी-कभी हम ज़ल्दबाजी में कपड़े उल्टे पहन लिया करते हैं। अगर दोबारा आपके साथ हो तो ऐसा समझें कि सुख-समृद्धि जल्द ही आपका दरवाजा खटखटाने वाली है।
- रास्ते में शुभ चीजों का मिलना
अगर रास्ते में आपको कहीं कोई सिक्का, घोड़े की नाल या चार पत्तियों वाली घास मिल जाएं तो उसे अवश्य ही संभालकर रख लें। यह आपके भाग्य को चमका सकते हैं।
- कुत्ते का घर पर आकर रहना
कोई कुत्ता अगर आपके घर पर रहने के लिए आ जाए, तो यह रुपये-पैसे आने का संकेत होता है।
- मेंढ़क या टिड्डों का शोर
बारिश के बाद अगर मेंढ़क या टिड्डों का शोर सुनाई दें, तो इसे एक अच्छा संकेत मानें।
- गन्ना
सवरे-सवेरे रास्ते में गन्ने का दिखाई देना भी कहीं से पैसे मिलने का एक शुभ लक्षण होता है।
- मोर
घर की सीमा में मोर का दिखाई पड़ना और उसका पंख फैलाना शुभ अवसर आने की घोषणा करता है।
- मोती
समुद्र के किनारे मोती मिलना भी बिरले को ही नसीब होता है।
- झींगुर
झींगुर का शोर सुनाई देना या इसका दिखाई दे जाना बुरे दिनों के समाप्त खत्म होने की पूर्व सूचना होती है।
- हाथ में खुजली होना
हाथ में खुजली होना शीघ्र आने वाले धन की ओर निर्दिष्ट करता है।
यह 24 शुभ संकेतों में से अगर कोई एक भी आपकी सुबह या जीवन में प्रवेश कर रहे हैं तो मान कर चलिए कि किस्मत बस खुलने ही वाली है।
आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धुंआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। कोई पौधा लगाएँ। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करें। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज एक बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। खाली वक्त का सही उपयोग करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों हालात संभाल लेंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी


