श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अक्टूबर 2026
1 जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं होगा, सरकार ने रोक लगाई,CJP ने यहीं 36 दिन धरना दिया था, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था
2 दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों में बदलाव करते हुए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को नए स्थल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया।
3 राहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात, इसमें कोई भी आ सकता है; कार्यकर्ता बाराखंभा रोड पर जुटे, थोड़ी देर में मार्च शुरू होगा
4 राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग भी सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी पूछते हैं कि युवाओं को उनसे क्यों पिटवाया जा रहा है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बदसलूकी नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरकार वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं
5 राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। राहुल के मुताबिक, सीजेआई ने जवाब में याचिका दायर करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह और इंडिया गठबंधन के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे।
6 दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियों पर CJI बोले- यह मेरा मुद्दा नहीं, विपक्ष से मुलाकात पर कहा- नहीं मिलने की वजह बता चुका; राहुल बोले- याचिका लगाएंगे
7 नाच न जाने आंगन टेढ़ा’: कांग्रेस पर शिवराज के तीखे तंज, कहा- राम जी के विरोधी आज शिवजी की बरात की बात कर रहे
8 CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे; दीपके बोले- हिरासत का अधूरा वीडियो दिखाया
9 ‘अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर…’, धरने की जगह बदलने के फैसले पर बोले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके
10 राजस्थान- भाजपा के पूर्व-विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला, परिजन बोले- पुलिस मौके पर नहीं पहुंची
11 मणिपुर में व्यक्ति का कटा सिर लौटाने की मांग, सरकार को नगा संगठन का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 2 दिन में 10 हत्याएं; दो जिलों में कर्फ्यू
12 मुंबई: आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे समेत 25 नेताओं पर FIR, शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद पुलिस का एक्शन
13 देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई होगी, IIT बॉम्बे ने बनाया, केरलम में शुरुआत; इससे बिजली बिल में 30% की कमी आई
14 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
==============================











