श्रीडूंगरगढ टुडे 14 सितंबर 2026
श्री डूंगरगढ़/ नागौर जिले में स्थित गांव झोरड़ा में सर्पों के देव ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज के दरबार में धोक लगाने के लिए गांव सातलेरा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ बड़ी धूमधाम के साथ रवाना हुआ ।मित्र मंडल पैदल यात्री संघ द्वारा बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं ज्योत कराने के बाद भव्य जुलूस के साथ गांव के देवी देवताओं के मंदिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुए। बाबा श्री हरिराम जी महाराज मंदिर के पुजारी मालाराम तावनियां ने सभी पैदल यात्रियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
संघ के संचालक विजयपाल तावनियां ने बताया कि संघ के पैदल यात्रियों के लिए चाय,नाश्ता,भोजन,मेडिकल की व्यवस्था की गई है।संघ के व्यवस्थापक दौलतराम ने बताया कि यह संघ 15 सितंबर को शाम को झोरड़ा धाम पर पहुंच कर सुख समृद्धि एवं जहरीले जानवरों से रक्षा की कामना करेगा ।
देराजसर पवन कुमार सारस्वत की रिपोर्ट
देराजसर में बाबा श्री हरिराम जी महाराज का दो दिवसीय मेला 15 सितंबर से शुरू होगा।दो दिवसीय मेले के आयोजन को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से सजाया गया है।मंदिर पुजारी काशीराम सारस्वा ने बताया कि दो दिवसीय मेले के पहले दिन बाबा श्री हरिराम जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना एवं महा आरती ज्योत का आयोजन होगा ।
इसी दिन शाम को एक शाम बाबा श्री हरिराम जी महाराज के नाम रात्रि विशाल भव्य जागरण होगा जिसमें नागौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक हरसुख लटियाल एंड पार्टी द्वारा बाबा श्री हरिराम जी महाराज के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जायेगी।
ऋषि पंचमी पर यहां मेला भरेगा जिसमें देराजसर सूडसर कोटासर, दुलचासर नारसीसर सेरूणा, पूनरासर, झंझेऊ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों द्वारा धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की जायेगी।दो दिवसीय मेले की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।














