श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जुलाई 2026
क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में दिवंगत विमला देवी मेघवाल की 6वीं पुण्यतिथि पर आगामी 19 जुलाई कोरक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजक मेहरा परिवार के नितिश मेहरा ने बताया कि 19 जुलाई, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर होगा जिसमें पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। वहीं शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर जांच, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच सहित सामान्य चिकित्सा परामर्श सेवाएं मिल सकेगी। आयोजक मंडल ने सभी रक्तदाता युवाओं से रक्तदान करने की अपील की है।



