श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जून 2026
पुरुषोत्तम मास,श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में श्री दुलीचंद मोहता निवासी दुलचासर प्रवासी भीवंडी ने गौशाला की गौमाताओं को सवा पांच किवंटल मीठे शीतल तरबूजों का भोग लगवाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं श्रीमती जमुना देवी मुंधड़ा धर्मपत्नी हुकुम चंद मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने गौ माताओं को सवा पांच किवंटल मीठे शीतल तरबूजों का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की ।



