श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग 🕉️
पञ्चाङ्ग — 03 जून 2026
📅 दिन — बुधवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 सूर्यायन — उत्तरायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — ग्रीष्म
📆 मास — अधिक ज्येष्ठ (द्वितीय)
🌑 पक्ष — कृष्ण
🌞 सूर्य राशि — वृष
🌙 चंद्र राशि — धनु
🌅 सूर्योदय — 05:15 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:45 PM
📅 तिथि — तृतीया (06:53 PM से चतुर्थी )
🌟 नक्षत्र — पूर्वाषाढ़ा (11:12 PM से उत्तराषाढ़ा )
✨ योग — शुभ (07:13 AM से शुक्ल )
🧿 करण — वणिज (05:48 AM से भद्रा )
📍 दिशाशूल — उत्तर दिशा में
🪔 व्रत पर्व— (विभुवन) संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी
🌙 चंद्रोदय — रात्रि 09:27 बजे
📿 स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं, पाताले च धनागमः।
📿 मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
🚫 भद्रा – 05:48 AM से 06:53 PM तक
🏵️ भद्रा वास – पाताल लोक
━━━━━━━━━━━━━━━
शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —12:00 PM से 01:41 PM
⚠️ यमगण्ड — 06:56 AM से 08:37 AM
🟤 गुलिक काल — 10:18 AM से 12:00 PM
🚫 दुर्मुहूर्त — 11:33 AM से 12:27 PM
✨ अभिजित मुहूर्त — कोई नहीं
दिन का चौघड़िया
💰 लाभ → 05:15 AM – 06:56 AM
✨ अमृत → 06:56 AM – 08:37 AM
⚫ काल → 08:37 AM – 10:18 AM
🌸 शुभ → 10:18 AM – 12:00 PM
🤒 रोग → 12:00 PM – 01:41 PM
⚡ उद्वेग → 01:41 PM – 03:22 PM
🚶 चर → 03:22 PM – 05:03 PM
💰 लाभ → 05:03 PM – 06:45 PM
रात्रि का चौघड़िया
⚡ उद्वेग → 06:45 PM – 08:03 PM
🌸 शुभ → 08:03 PM – 09:22 PM
✨ अमृत → 09:22 PM – 10:41 PM
🚶 चर → 10:41 PM – 12:00 AM
🤒 रोग → 12:00 AM – 01:18 AM
⚫ काल → 01:18 AM – 02:37 AM
💰 लाभ → 02:37 AM – 03:56 AM
⚡ उद्वेग → 03:56 AM – 05:15 AM
चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
दिन का होरा
🟢 बुध → 05:15 AM – 06:22 AM
🌙 चंद्र → 06:22 AM – 07:30 AM
⚫ शनि → 07:30 AM – 08:37 AM
🟡 गुरु → 08:37 AM – 09:45 AM
🔴 मंगल → 09:45 AM – 10:52 AM
🌞 सूर्य → 10:52 AM – 12:00 PM
💖 शुक्र → 12:00 PM – 01:07 PM
🟢 बुध → 01:07 PM – 02:15 PM
🌙 चंद्र → 02:15 PM – 03:22 PM
⚫ शनि → 03:22 PM – 04:30 PM
🟡 गुरु → 04:30 PM – 05:37 PM
🔴 मंगल → 05:37 PM – 06:45 PM
रात्रि का होरा
🌞 सूर्य → 06:45 PM – 07:37 PM
💖 शुक्र → 07:37 PM – 08:30 PM
🟢 बुध → 08:30 PM – 09:22 PM
🌙 चंद्र → 09:22 PM – 10:15 PM
⚫ शनि → 10:15 PM – 11:07 PM
🟡 गुरु → 11:07 PM – 12:00 AM
🔴 मंगल → 12:00 AM – 12:52 AM
🌞 सूर्य → 12:52 AM – 01:45 AM
💖 शुक्र → 01:45 AM – 02:37 AM
🟢 बुध → 02:37 AM – 03:30 AM
🌙 चंद्र → 03:30 AM – 04:22 AM
⚫ शनि → 04:22 AM – 05:15 AM
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाये भक्ति भावना से सराबोर रहेंगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंत समय मे किसी कारणवश निरस्त भी हो सकते है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन भी संघर्षमय रहेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य से उग्र वार्ता होने की संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा परन्तु सम्बन्धो को लेकर आपकी लापरवाही स्नेही जनों से दूरी बनायेगी। दिन के आरम्भ में व्यवसाय संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी सोची अधिकांश योजनाए निर्विरोद्ध सफल होंगी। खासकर महिलाये कार्यो के मन इच्छित रूप से होने पर दिन भर प्रसन्न रहेंगी। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ भी किसी ना किसी रूप में आज अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि के बल से धन एवं सम्मान का लाभ पायेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आज भी दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चो पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भर नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन भी उतारचढ़ाव वाला ही रहेगा। आस-पास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भवना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओ में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाये परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपकी मानसिकता बिना परिश्रम किया सुख भोगने वाली रहेगी यह कामना कुछ हद तक पूर्ण भी हो जाएगी परन्तु धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा मनोरंजन पर खर्च बढेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप धन को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन फिर भी लाभ पाने की योजना चलती रहेगी। आर्थिक कारणों से मन मे चिंता रहेगी फिर भी उजागर नही करेंगे। कार्य व्यवसाय से थोड़े परिश्रम के बाद काम चलाने लायक धन मिल जायेगा। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के लोग आज आपकी निश्चिन्त प्रवृति के चलते नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें। पर्यटन की योजना बनाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींच-तान होने की संभावना भी है। महिलाये आज किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा फिर भी आज कोई भी आपके सामने शिकायत या आपकी आलोचना नही करेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता मन दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए हानिकर रहेगा। दिन के प्रथम भाग में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन बेचैन रहेगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे जिसकारण सम्मान हानि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन मे धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे लेकिन धन की आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। आज पुराने धन की वापसी होने पर प्रसन्न रहेंगे। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही। संतानो को लेकर चल रही चिंता आज कम होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा का भरपूर लाभ मिलेगा लेकिन संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। पंडित नरेश सारस्वत रीङी


