श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने सरकारी सेवा के लिए पात्रता अर्जित कर परचम फहराया है । छात्रावास के 6 विद्यार्थियों का भारतीय सेना में चयन हुआ है-
चयनित युवाओं में छोटूराम चोटिया पुत्र श्रवणराम चोटिया व राजूराम चोटिया पुत्र मोहनलाल चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान, महेन्द्र पूनियां पुत्र रामूराम पूनियां निवासी कितासर भाटियान, श्याम सुंदर बिस्सु पुत्र गोपालराम बिस्सु निवासी लाछड़सर, कृष्ण जाखड़ पुत्र बीरबलराम जाखड़ निवासी बिग्गाबास रामसरा तथा पूनमचंद ज्याणी पुत्र हुलासाराम ज्याणी निवासी अमृतवासी शामिल हैं।
छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने ने सभी चयनित को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है । सुशील सेरडिया सेरडिया ने बताया कि 29 मई को आयोजित सम्मान समारोह में छात्रावास का गौरव बढ़ाने वाले इन छात्रों का सम्मान किया जाएगा ।
वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल , छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।


