श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक खेत में महिला किसान के साथ कथित रूप से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति खेत में घुस आया। आरोप है कि व्यक्ति ने खेत में मौजूद महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसके गले में पहने सोने के पांच फूलड़े लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पति के मौके पर पहुंचने तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।



