श्रीडूंगरगढ टुडे 14 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दयानंद विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यायाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा शानदार व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अवधेश जी स्वामी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपीएस के संचालक कुंभाराम जी गिन्टाला रहे। वहीं शिवाजी विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक सुरेंद्र जी महावर तथा सूर्य पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद जी स्वामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भादरा से पधारे वरिष्ठ शिक्षक पवन जी रणवा, ज्ञानगंगा स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित जी खीचड़, आर्यश्री विद्यापीठ के संचालक अमित जी आर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक
वं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासित व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति एवं उत्साह से सराबोर रहा। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
शाला के प्रधानाध्यापक विनोद बेनिवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
















