श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मई 2026
मेरा युवा भारत केंद्र बीकानेर तथा स्टार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में उदासर गांव के आबेडकर भवन में आज गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणु मोदी, ईशू सोलंकी द्वारा वीर सावरकर के छाए चित्र पर पुष्पाजंलि व दीप प्रज्वित कर किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेणु मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वीर सावरकर राजनीतिज्ञ के विचारक थे भारत की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए लोग उनको आज भी याद करते है।विशिष्ठ अतिथि इसु सोलंकी ने वीर सावरकर के जीवन दर्शन,उनकी जेल यात्रा,राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच चित्रकला,मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला में प्रथम स्थान पर मोहित व द्वितीय स्थान कार्तिक ने हासिल किया। महेंदी में पूजा प्रथम स्थान पर तथा रंगोली प्रतियोगिता में देविका प्रथम स्थान पर रही सभी विजिताओ को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संचालक रविंद्र पंडित ने सभी अतिथियों को ओर युवाओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी युवा की राष्ट्रीय निर्माण में अहम भूमिका है। युवाओ को इस प्रकार के आयजनो में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेनाचाहिए। तथा इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।








