श्रीडूंगरगढ टुडे 11 नवंबर 2026
ग्राम पंचायत मिंगसरिया में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच मनोज देवी पत्नी शिवरतन (पप्पू) नाई ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ सहित सभी वार्ड पंच मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कार्यकाल में गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सरपंच मनोज देवी, उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ एवं वार्ड पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने नई पंचायत टीम से गांव के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, कुंभा राम ठेकेदार, देवी सिंह बिदावत, डूंगर सिंह बिदावत, सुरजाराम नाई, मदन सिंह उग्रावत, रेखाराम कामड़, लाछा राम नायक, नेमाराम प्रजापत, तिलोकाराम प्रजापत, किशनाराम सारण, दुलाराम ज्याणी, चोखाराम ढाका, रामलाल पुनिया, सरदारा राम गोदारा, भगीरथ सिंह हंसावत, शिवलाल गोदारा, योगेंद्र सिंह हंसावत, लिछमण राम ढाका, श्रवण सिंह हंसावत, नानूराम गोदारा, गिरधारी गोदारा, भूराराम मेघवाल, नारायण नायक, राम सिंह हंसावत एवं केशरा राम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन रतन सिंह बिदावत ने किया




